मप्र में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, ग्रीन जोन में लोक परिवहन सीमित मात्रा में शुरू किया जा सकता है

भोपाल. मध्य प्रदेश भी 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है हालांकि इस बारे में गाइड लाइन जारी होना बाकी है। राज्य के रेड जोन और कंटेनमेंट जोन के बारे में कुछ शर्तों के साथ राज्य शासन की भी गाइड लाइन जारी होने की उम्मीद है। वहीं लॉकडाउन के चौथे चरण में अब पांच जोन होंगे।
मध्य प्रदेश में लॉकडाउन का स्वरूप निर्भर करेगा
इन क्षेत्रों में पूर्व की तरह ही सख्ती बरती जाने की संभावना है और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के आधार पर मध्य प्रदेश में लॉकडाउन का स्वरूप निर्भर करेगा। प्रदेश के इंदौर, राजधानी भोपाल और उज्जैन जैसे शहरों में पूर्व की तरह ही प्रतिबंध जारी रहेंगे इतना तय है। आज शाम देश में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
संक्रमित क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी
18 मई से लागू होने वाले लॉकडाउन के चौथे चरण का स्वरूप इस बार अलग रह सकता है। इसमें कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगहों पर छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है इसके साथ ही संक्रमित क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी साथ ही पूर्व की तरह ही सख्ती बरती जाएगी हालांकि ग्रीन जोन में अधिकांश गतिविधियों को शुरू छूट सावधानियां बरतने की शर्त पर दी जा सकती है।
भीड़ जुटने की संभावना रहती है वहां धारा 144 लागू रहेगी
जानकारी के अनुसार ग्रीन जोन में लोक परिवहन सीमित मात्रा में शुरू किया जा सकता है। यहां निजी ऑफिस भी 30 प्रतिशत स्टाफ के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी। ऑरेंज जोन में संक्रमित क्षेत्रों में भी सामान्य गतिविधियां संचालित होंगे लेकिन परिवहन प्रतिबंधित रहेगा। मॉल, सिनेमाघर, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा ऐसे स्थान, जहां भीड़ जुटने की संभावना रहती है वहां धारा 144 लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *