लॉकडाउन 4.0 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खोलने की होगी अनुमति

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चौथे चरण में खेल परिसरों को खोलने की अनुमति दी है जिससे संभवतः खिलाडि़यों को अभ्यास शुरू करने का रास्ता साफ हो गया जो मार्च के मध्यम ये ही बन्द है। लॉकडाउन के दौरान पालन किये जाने वाले दिशा निर्देशों में से एक में लिखा है ‘‘खेल परिसर’’और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जायेगी। हालांकि दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। खेलों को उन कार्यक्रमों और जश्न में शामिल किया गया है जिन्हें अभी तक अनुमति नहीं मिली थी। देशव्यापी लॉकडाउन मार्च के मध्य से शुरू हुआ था और भारतीय खेल प्राधिकरण के पटियाला और बेंगलुरू में परिसरों में शीष खिलाड़ी अभ्यास शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार से शुरू होगा लॉकडाउन 4.0
इससे पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए) ने रविवार को कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई जाती है। एनडीएमए ने एक आदेश में कहा है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये लॉकडाउन की अवधि को देशभर में 14 दिन के लिये बढ़ाने की जरूरत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से अभी तक देश में 2,872 लोगों की मौत हुई है वहीं रविवार की सुबह तक 90,927 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
लॉकडाउन 4.0 में स्पोटर््स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खोलने की होगी अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *