आगामी विधानसभा के उपचुनाव की बैठक में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल नहीं बुलाया

ग्वालियर. आगामी विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी के लिए शनिवार को संभागीय संगठन मंत्री ने मुखर्जी भवन में महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी तो मौजूद थे। बैठक में पूर्व विधानसभा से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल उपस्थित नहीं थे उनकी कहना था कि बैठक के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है जबकि संभागीय संगठन मंत्री तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ ग्वालियर विधानसभा की बैठक थी अगली बार पूर्व विधानसभा की बैठक करेंगे तब उनसे बात करेंगे।
बैठक में न आने का कारण जिलाध्यक्ष का विरोध बताया जा रहा
बैठक में न आने के पीछे कारण, जिलाध्यक्ष का विरोध बताया जा रहा है क्योंकि जो भाजपाई विरोध कर रहे है पूर्व विधानसभा से जुड़े हुए है हलांकि इस संबंध में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल का कहना है कि बैठक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा की साथ ही विरोधी खेमे को लेकर भी चर्चा हुई और उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर आरोग्य सेतु ऐप को ज्यादा से ज्यादा परिवारों में डाउनलोड कराने के लिए कहा साथ ही पीएम केयर फंड में कार्यकर्ताओं व लोगों से राशि दान कराने के लिए कहा। तिवारी ने कार्यकर्ताओं से मप्र शासन द्वारा जो राशन सामग्री जरूरतमंदों को बांटी जा रही है उसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक मिल सकें ऐसा भी कार्यकर्ताओं को प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *