कोरोना वायरस से बचने के लिये आयुष ने तैयार किया यूवी चैम्बर

ग्वालियर. आईआईटी इंजीनियर आयुष ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये एक अल्ट्रा वायलेट सैनिटाइज चैम्बर तैयार किया है। इंजीनियर आयुष ने बताया कि कोई भी सामान जो बाजार से लाया गया है इस चैम्बर के अंदर 10 मिनट के अन्दर सैनिटाईज किया जा सकता हैं। आपको बता दें आयुष ग्वालियर में पुलिस विभाग की शान रहें सेवानिवृत्त डीएसपी राकेश सिन्हा के सुपुत्र हैं।
यह अल्ट्रा वायलेट चेम्बर जर्मफॉब्स बनने से बचाने के लिये की दिशा में एक छोटा प्रयास किया है लेकिन वह इसे बड़े रूप में करने का संकल्प लिये हुए हैं। यह अल्ट्रा वायलेट -सी जर्मिसिडल विकिरण के सिद्धांत पर आधारित यूवी नसबंदी चैम्बर है। इसमें वैज्ञानिकों का तर्क है कि 2 से 5 सेटीमीटर की अल्ट्रा वायलेट-सी की खुराक वायरस के परिवार सहित बैक्टीरिया और वायरस के आरएनए को बदलने के में सक्षम हैं। इस चैम्बर का उपयोग फल, सब्जियों, दूध, पैक किये गये उत्पादों आदि को नसबंदी करने के लिये किया सकता हैं। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए घरों में रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *