जम्मू के डोड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए, 1 जवान शहीद
जम्मू कश्मीर. डोड़ा के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है जिसमें अभी तक 2 आतंकी मारे गए जबकि 1 जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों ने सुबह जल्दी ही आतंकियों के ठिकाने का पता लगने के बाद से घेराबंदी शुरू की थी।
आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के डोड़ा जंगल में छिपे
जानकारी के अनुसार आतंकियों के एनकांउटर के लिए 10 राष्ट्रीय रायफल, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन कर रही है। डोडा के जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एनकांउटर शुरू किया गया। पता चला है कि ये आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के है जो डोड़ा के जंगल में छिपे है।
हिजबुल मुजाहिद्दीन के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया
दरअसल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी घाटी में हमला करने की फिराक में है लेकिन सुरक्षाबल उन्हें कामयाब होने नहीं दे रहे है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के चाकुरा गांव से सर्च ऑपरेशन के दौरान हिजबुल मुजाहिद्दीन के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था जिसमें 1 सेल्फ लोडिंग रायफल, 2 पिस्टल, कई बैटरी, विस्फोटक और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद था।
