सेंधवा बॉर्डर पर मोटरसाईकिल पर टैंकर पलटने से नीचे दबे 4 लाशों को निकाला गया, 2 बच्चियों की हालत नाजुक

बड़वानी/सेंधवा. एबी रोड स्थित बिजासन घाट पर रविवार की सुबह 8.30 बजे बड़ी घटना घटी। अलसी से भरा टैंकर हाईवे पर रांग साइड जाकर मोटरसाईकिल पर पलट गया। इससे मोटरसाईकिल सवार महिला, पुरूष और 2 बालिकाओं की दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि 2 छोटी बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। एक्सीडेंट में टैंकर चालक और क्लीनर भी घायल हो गये है। पुलिस ने जैसे तैसे दबी हुई दो बच्चियों, चालक और क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया। वही 4 लाशों को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
एसडीओपी तरूणेंद्र सिंह बघेल ने कहा है कि सुवबह 8.15 बजे इन्दौर की तरफ से महाराष्ट्र जा रहा टैंकर आरजे-11 जीए 7727 अनियंत्रित हो गया और रॉंग साइड में मोटर साईकिल से जा रहे 4 बच्चे और महिला पुरूष के ऊपर पलट गया। घटना की खबर मिलने पर टैंकर के नीचे दबी दो बालिकाओं को निकाला गया। उनकी सांसें चलने पर पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। वहीं, अन्द दबे हुए महिला, पुरूष और 2 बच्चियों की लाशों को निकाला गया। शवों को हाइवे एम्बूलेंस से पीएम के लिये भेजा गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकती हैं। वहीं, घायल बच्चिों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है घायल बच्चियों में एक बच्ची 8 वर्ष और एक 6 माह की बच्ची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *