वित्तमंत्री ने राहत पैकेज में कुल 20.97 लाख करोड़ की घोषणायें की, मनरेगा के लिये 40 हजार करोड़ का अलग से फंड, एक साल तक दिवालिया कंपनियों पर कार्यवाही

नई दिल्ली. 5 दिन, 5 पत्रकारवार्ता। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रविवार को जब अंतिम पत्रकारवार्ता की तो राहत पैकेज का पांचवां ब्लूप्रिंट भी बता दिया। यह राहत पैकेज 20 लाख करोड़ रूपये का नहीं, बल्कि इससे भी 97 करोड़ रूपये अधिक यानी कुल 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रूपये का हैं।
केन्द्र सरकार ने इस पैकेज में पीएम ने राष्ट्र के नाम संबोधन से पूर्व बताई गयी। 1 लाख 92 हजार 800 करोड़ रूपये की घोषणाओं को भी शामिल कर लिया हैं। 22 मार्च से टैक्स में दी गयी छूट की वजह से हुए रेवेन्यू के 7800 करोड़ रूपये के नुकसान को भी इसमें शामिल किया है। आरबीआई ने अभी तक जो अलग अलग घोषणायें की है। उसके 8 लाख करोड़ रूपये भी इसी पैकेज का हिस्सा हैं।

केन्द्र सरकार ने 56 दिनोें में 20.97 लाख करोड़ रूपये के राहत पैकेज दिये गये हे इनमें से 11 लाख करोड़ रूपये की घोषणायें इन 5 दिनों के अन्दर हुई हैं।

वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस कितनी देर बोलीं कितनी घोषणाएं कीं कितने रुपए का पैकेज दिया
पहली एक घंटा 29 मिनट 15 घोषणाएं 5.94 लाख करोड़
दूसरी एक घंटा 35 मिनट 9 घोषणाएं 3.10 लाख करोड़
तीसरी एक घंटा 17 मिनट 11 घोषणाएं 1.50 लाख करोड़
चौथी एक घंटा 18 मिनट 8 घोषणाएं 8100 करोड़
पांचवीं एक घंटा 58 मिनट 8 घोषणाएं 40 हजार करोड़
कुल साढ़े सात घंटे 51 घोषणाएं 11.02 लाख करोड़
22 मार्च से 12 मई तक सरकार की घोषणाएं 1.92 लाख करोड़
आरबीआई के कदम 8 लाख करोड़
कुल 20.9 लाख करोड़

अगर बात करें तो इस आखिरी प्रेसे कॉन्फ्रेंस की तो वित्तमंत्री ने इसमें अभी तक 8 घोषणायें की है। यह मनरेगा, कारोबार, स्वास्थ्य, कंपनी एक्ट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्रायजेज और राज्य सरकारों को लेकर थी।
दो बड़ी बातें यह है कि स्ट्रैटजिक सेक्टर को छोड़कर बाकी पब्लिक सेक्टर अब प्रायवेट सेक्टर के लिये खोल दिये जायेंगे और अगर कोरोना की कारण से किसी कंपनी को नुकसान हुआ है तो उस पर एक वर्ष तक दिवालिया की कार्यवाही नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *