एडीजी राजाबाबू सिंह के दखल के बाद हुई गैंगरेप की एफआईआर, बंदूक की नोंक पर हुआ गैंगरेप, थाना प्रभारी बर्खास्त
ग्वालियर. नाबालिग लड़की को बन्दूक की नोंक पर अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना गिजोर्रा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोप में गिजोर्रा थाना प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं एडीजी राजा बाबू सिंह के हस्तक्षेप के बाद पीडि़ता के परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ डबरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
थाना प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने से इनकार किया
एडीजी राजा बाबू सिंह के अनुासर घटना 13 मई की रात गिजोर्रा थाना क्षेत्र के किटोरा गांव की है। गांव में रहने वाले दो युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग लडकी का बंदूक के नोंक पर अपहरण किया फिर गांव के बाहर ले जाकर उसका रेप किया। पीडिता और परिवार वाले जब मामले की शिकायत करने संबंधित थाने में गए तो थाना प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया।
जांच एडिशन एसपी को सौंपी गई है
एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें शनिवार की सुबह हुई। पीडिता की शिकायत पर डबरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोपी गिजोर्रा थाने के प्रभारी हित गोपाल यादव को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी राजा बाबू ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच एडिशन एसपी को सौंपी गई है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
