एमपी में 10वीं के बचे पेपरों की परीक्षा नहीं होगी, निजी स्कूल मात्र ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे

भोपाल. मप्र में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं के जो पेपर शेष रह गये हैं। इस वर्ष उनकी परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी। कक्षा 10 के जो पेपर हो गये, उनके अंक के आधार पर परिणाम तैयार किया जायेगा। जो पेपर नहीं हुए हैं।, उनके आगे अब पास लिखा जायेगा वहीं, 12वीं क्लास के जो पेपर रह गये उनकी परीक्षा 8 से 16 जून के बीच होगी, यह घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि 25 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने से लॉकडाउन खत्म होने तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ही ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जायेगी। जो स्कूल पहली किस्त में अभिभावकों से पूरी फीस ले चुके हैं उसे अगली किस्तों समायोजित कर कम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *