किसी भी समय जारी हो सकता है लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश, जानिये क्या हो सकते बदलाव
नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी की कारण से देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण की समय सीमा कल 17 मई को खत्म होने जा रही है। अभी तक केन्द्र सरकार से मिले संकेत इशारा दे रहे हैं कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा, जो 31 मई तक चल सकता हैं।
इस लॉकडाउन 4.0 के बारे में गृह मंत्रालय आज किसी भी समय नई गाइडलाइंस जारी कर सकता है। स्वयं पीएम नरेन्द्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत देश के नाम अपने संबोधन में दे चुके हैं। हालांकि पीएम ने यह भी कहाथा कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा। इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिये जायेंगे।
लॉकडाउन 4.0 में हो सकते यह बदलाव
. नागरिकों को स्वास्थ्य और सुरक्षा का खुद ध्यान रखना होगा
. लॉकडाउन 4ण्0 में अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा
. केंद्र की तरफ से राज्यों को छूट दी जा सकती है
. ग्रीन जोन में यातायात और उद्योगों को अनुमति मिल सकती है
. साथ ही ग्रीन जोन में बस और टैक्सी चलाने को मंजूरी मिल सकती है
. यात्री ट्रेन को फिलहाल नहीं चलाया जाएगा
. लेकिन स्पेशल ट्रेन और श्रमिक ट्रेन पहले की तरह चलेंगी और संख्या और रूट में इजाफा किया जाएगा
. 18 मई से चुनिंदा रूट पर घरेलू उड़ान सेवा पर भी विचार किया जाएगा
