कश्मीर के बड़गाम में आतंकी ठिकाने का खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जहूरवानी गिरफ्तार

श्रीनगर. सेना को कश्मीर घाटी में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर के बड़गाम में आतंकी अड्डे का खुलासा करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जहूरवानी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सेना ने उसके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। आतंकी जहूर ने अपने घर से 200 से 300 मीटर की दूरी पर अपना ठिकाना बनाया था।
आतंकी जहूर वानी लश्कर के एक अन्य आतंकी यूसुफ कांतारू का नजदीकी सहयोगी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, जहूर, युसूफ की लश्कर टीम को ठिकाने और परिवहन जैसी सुविधायें उपलब्ध करवाता था । युसूफ मुख्य रूप से बड़गाम और बारामूला इलाकों में सक्रिय रहता है।
वहीं, हिज्बुल मुजाहिद्दीन कमाण्डर रियाज नायकू के खात्मे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने फिर से कमर कस ली है। आपको बता दें कि कश्मीर के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी वादी और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमाण्डर रियाज नायकू की सुरक्षाबलों को लम्बे समय से तलाश थी और सेना ने उसके ऊपर 12 लाख रूपये का इनाम भी रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *