सिंधिया समर्थकों के कारण देर रात आईपीएस लिस्ट रोकी, ग्वालियर चंबल अपने पसंद के आईजी की पदस्थपना करवाना चाहते है

भोपाल. शुक्रवार की शाम को करीब ढाई दर्जन आईपीएस अफसरों की तबादला आदेश जारी होते होते रोक दिए गए। दरअसल सिंधिया खेेमे के कुछ नेताओं के कारण यह आदेश फिलहाल होल्ड कर दिए गए है। पार्टी नेताओं की एक राय होने के बाद अब तबादला आदेश जारी होंगे। वहीं आईपीएस अफसरों की तबादले को उपचुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।
ग्वालियर चंबल में अपने पसंद के आईजी चाहते है
वहीं ग्वालियर और चंबल को लेकर भी सिंधिया समर्थक अपने पसंद के आईजी की पदस्थपना करवाना चाहते है। नाम पहले समाने आने के चलते शुक्रवार को जारी होने वाले तबादला आदेश फिलहाल रोक दिए गए है।
नहीं चाहते साई मनोहर के हाथों में आईजी जोन की कमान जाए
जानकारी के अनुसार इंदौर के कुछ नेता नहीं चाहते कि साई मनोहर के हाथों में आईजी जोन की कमान दी जाए। साई मनोहर का नाम आते ही सिंधिया समर्थक और कैलाश विजयवर्गीय समर्थक सक्रिय हुए और उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की। अब उनके ही बैच के एक अन्य अफसर जयदीप प्रसाद इंदौर आईजी बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *