पाकिस्तान का पानी रोकने को दी मंजूरी, परियोजना डीपीआर को केंद्रीय सलाहकार समिति ने मंजूरी दी

जम्मू. पाकिस्तान का पानी रोकने का रास्ता अब साफ हो गया है। उझ परियोजना डीपीआर को केंद्रीय सलाहकार समिति ने मंजूरी दे दी है। इसे जम्मू कश्मीर का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है और इसके जरिए इस इलाके में पानी के इस्तेमाल से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही पाकिस्तान का पानी भी रोका जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 9167 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। 6 साल में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।
पीएमओ ने खासी दिलचस्पी दिखाई
साल 2008 में इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया था पर बाद में इसे छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में पीएमओ ने खासी दिलचस्पी दिखाई और इसके बाद इस प्रोजेक्ट के दस्तावेजों पर चढ़ी धूल झाड़ी गई। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भारत पानी का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगा।
उझ, रावी नदी की सहायक नदी
जानकारी के अनुसार अभी सारा पानी पाकिस्तान की तरफ चला जाता है। उझ, रावी नदी की सहायक नदी है। बता दें कि पुलवामा अटैक के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान का पानी रोकने का संकेत दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *