मुख्यमंत्री योगी ने औरैया सड़क हादसे पर लिया सख्त एक्शन, 2 अधिकारी सस्पेंड, मुआवजे का ऐलान
औरैया. भीषण सड़क हादसे पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित एक्शन लेते हुए फतेहपुर सीकरी आगरा के एसएचओ, कोसी कला मथुरा के एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है इसके अलावा संबंधित पुलिस उपाधीक्षकगण और अपर पुलिस अधीक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
ट्रक के मालिक व ड्राइवर पर हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50000 मुआवजे का ऐलान किया है। उधर ट्रक के मालिक और ड्राइवर दोनों के खिलाफ हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को तत्काल सीज करने के आदेश दे दिए गए है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि घटना में घायल हुए श्रमिकों को तत्काल उपचार मुहैया कराया जाए और उनकी हरसंभव मदद की जाए साथ ही राहत पहुंचाई जाए। वहीं औरैया सड़क हादसे में अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि 35 से ज्यादा मजदूर घायल हुए है।
