उप्र के औरैया में 24 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस और लॉकडाउन की सबसे बड़ी कीमत प्रवासी मजदूरों को चुकानी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार उप्र के औरैंया में राजस्थान से ट्रक में सवार होकर 50 मजदूर अपने घरों को जा रहे थे तभी औरैया के पास दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। अब तक 24 मजदूरों के मरने की सूचना है वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसा दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर हुआ जब ये मजदूर एक ढाबे के पास चाय पीने के लिए रूके थे।
हादसा देर रात 3.30 बजे हुआ
औरैया का डीएम अभिषेक सिंह के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात 3.30 बजे हुआ अधिकांश मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के है जो राजस्थान में रहकर काम कर रहे थे। 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। वहीं 22 जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि 15 मजदूर की हालत गंभीर है।
मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया
आपको बता दें कि मजदूर ट्रक रोककर चाय पीने उतरे थे जब यह ट्रक सड़क किनारे खड़ा था तभी दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। मरने वालों में वो मजदूर शामिल है जो चाय पीने नीचे नहीं उतरे थे। जो लोग चाय पीने उतरे थे वो बच गए। हादसे के बाद सड़क पर बिखरे मजदूरों के बैग पूरी कहानी बयां कर रहे थे जिसने यह द्रश्य देखा वह कांप गया। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *