रियाज नायकू के खात्मे के बाद हिज्बुल ने गाजी हैदर को बनाया कश्मीर में ऑपरेशनल चीफ कमांडर
जम्मू कश्मीर. रियाज नायकू के खात्मे के बाद हिज्बुल ने गाजी हैदर को कश्मीर में अपना ऑपरेशनल चीफ कमांडर बनाया है। सलाहुद्दीन ने आतंकी जफर उल इस्लाम को हैदर का डिप्टी बनाया है। जानकारी के अनुसार युजेसी के अध्यक्ष और हिज्ब सुप्रीमो सैयद सलाह-उद-दिन की अध्यक्षता में एक कमांड काउंसिल की बैठक हुई जिसमें गाजी हैदर को जम्मू कश्मीर के लिए ऑपरेशनल चीफ कमांडर, जफर-उल-इस्लाम को डिप्टी के रूप में नियुक्त किया गया जबकि अबू तारिक को मुख्य सैन्य सलाहकार बनाया गया।
पाकिस्तान की शह पर कश्मीर घाटी में दहशत की साजिश रचने वाले आतंकियों के सरगना सैयद सलाहुद्दीन सदमे में है। आतंकी सैयद सलाहुद्दीन को भारतीय फौज की दहशत सता रही है। सैयद सलाहुद्दीन आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन का चीफ है। सदमें में है क्योंकि हिंद की सेना सैयद सलाहुद्दीन के पाले गए किसी आतंकी पर कोई रहम नहीं दिखा रही है। वो खुद ही कह रहा है कि जनवरी 2020 से अब तक हिन्दुस्तानी फौज ने उसके 80 आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया है और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू के मार गिराए जाने के बाद ग्लोबल टेररिस्ट हिज्बुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन की कमर टूट चुकी है और उसे हर पल भारतीय फौज का डर सता रहा है।
