एफआईआर आपके द्वार का शुभारंभ -पुलिस चौराहे पर हाथ जोड़कर हमारी जान की चिंता कर रहा है आप घर पर रहों- डॉ. नरोत्तम मिश्रा

एफआईआर आपके द्वार का शुभारंभ किया
ग्वालियर. पुलिस द्वारा डायल 100 शुरू किये जाने पर तमाम लोगों बातें की थी लेकिन आज समय में डायल 100 ने मप्र में लगभग 5 लाख लोगों की जान बचाई है। पुलिस बेटा बन कर वृद्ध को कंधे पर बैठाकर घर पर छोड़ रहा तो कोई वृद्ध मां को अपने कंधे पर बैठाकर घर पर छोड़ रहा है और अब कोई थाना घटनास्थल पर पहुंच कर आपकी रिपोर्ट लिखकर देश में नजीर पेश करेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत अभी फिलहाल एक शहर का और देहात का थाना पर बतौर प्रायोजिक स्त्र 3 माह के लिये शुरू किया जा रहा है। हम अपने काम को मुस्तैदी से हमारे जमान 40 डिग्री सैल्यिस में पीपीई किट पहन कर रहे हैं मैं उनको नमन करता हूं यह उद्गार मप्र की राजधानी स्थित भोपाल के पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘‘एफआईआर आपके द्वार’’ बतौर मुख्य अतिथि बतौर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहीं। शुभारंभ कार्यक्रम को ग्वालियर के पुलिस कन्ट्रोल रूम में एडीजी राजाबाबू सिंह, एसपी नवनीत भसीन, एएसपी पंकज पांडे, सुमन गुर्जर, सीएसपी रत्नेश तोमर, टीआई रामनरेश यादव, टीआई दीपसिंह सेंगर आदि लोग मौजूद रहें।
गृहमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की महामारी में पुलिस चौराहे पर खड़ी हुई है जैसे सीमा पर सैनिक खड़े वैसे ही हमारी पुलिस का हर जवान चौराहे पर अपनी जान की परवाह किये वगैर हमारी जान की चिंता करते हैं देश का सोच बदला है। जवान हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा है कि आप घर पर रहों। आपको 112 डायल पर करने पर आपको फायर ब्रिगेड, एम्बूलेंस, 100 की सुविधा मिलेगी।
एफआईआर आपके द्वार डीजीपी भी बोले
शुभारंभ कार्यक्रम में एफआईआर आपके द्वार में डीजीपी विवेक जौहरी ने कहा कि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 5 मई को पीएचक्यू में आये थे तब उन्होंने इस तरह की कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। तभी से इस प्रोजेक्टर पर करना शुरू कर दिया था और हम यह पायलट प्रोजेक्ट बतौर 3 माह के लिये शुरू किया जा रहा है इसके घटनास्थल पर आने वाली परेशानियों के बारे में अध्ययन कर विस्तार किया जायेगा। इस व्यवस्था को सोशल डिस्टेसिंग की शैली को अपनाना होगी और यह आदर्श व्यवस्था होगी। इस मौके पर एडीजी उपेन्द्र जैन ने स्वागत भाषण दिया।
पहली एफआईआर भोपाल में विनीत चतुर्वेदी ने कराई
फिलहाल इसे 3 माह के लिये पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। सभी संभागीय मुख्यालयों पर एक सिटी का थाना और एक देहात थाना क्षेत्र में इस योजना को लागू करने जा रहा हैं। इस योजना के तहत पहली एफआईआर भोपाल के जवाहर चौका स्थित पुराना खजाना रेस्टारेंट के सामने के सुनील चतुर्वेदी ने अपनी गाड़ी चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी गाड़ी एमपी 04 एसटी 0959 के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट एफआरव्ही 49 से दर्ज कराई है।
एफआरव्ही में क्या होगी व्यवस्था
एफआरव्ही में कन्ट्रोल रूम में खड़ी एफआरव्ही का एडीजी राजाबाबू सिंह ने निरीक्षण किया एफआरव्ही में एक इनवर्टर, बैट्री, लैपटॉप, एक डोंगल मय सिम और एक पिं्रटर के साथ एक एएसआई, टायपिस्ट, आरक्षक और एक ड्रायवर रहेगा जो घटनास्थल पर एफआईआर दर्ज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *