व्यंकटेश्वरम परिसर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

ग्वालियर केएस होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा व्यंकटेश्वरम अपार्टमेंट में निशुल्क़ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र कुशवाह तथा डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव द्वारा कोरोना वाइरस से बचाव हेतु आयुष विभाग की दवाइयाँ वितरित की गयी इसमें त्रिकटु चूर्ण, गिलोय घनवटी, जड़ी बूटियों वाला नासिका छिद्र में लगाने का तेल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए होम्योपैथिक दवाइयां भी दी गई। शिविर में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन क़रते हुए 105 लोगों को दवा वितरित की गयी इस अवसर पर कोरोनावायरस से बचने एवं रोकथाम कैसे की जाए इस पर भी प्रकाश डाला गया
शिविर में समाज सेविका एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती रेशू राजावतए एवं समिति के राजन कुमारन, अमित सिंह भदौरिया, एडवोकेट राजकुमार तिवारी, डॉक्टरआशीष चौहान, डीसी तिवारी, जगदीश गहलोत, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *