मदरर्स डे- श्यामा म्यूजिकल परिवार द्वारा वीडियों क्राफेंसिंग पर गीतों के माध्यम से मां को किया याद

ग्वालियर मदरर्स डे पर आज सभी शोकियां गायकों ने श्यामा म्यूजिकल परिवार द्वारा सोशल डिस्टेंस मेन्टेन करते हुए डिजिटल तकनीक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत संगीत सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्वालियर व अन्य शहर के गायक महिलाओं एवं पुरूषों ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियां दी और इस अवसर पर विश्व मातृ दिवस के अलावा स्वर्गीय मन्ना डे के जनदिव्स पर भी उनको याद कर के गीत गाये ।
वीडियों क्राफेंसिंग पर सदाबहार गीत गाये
कार्यक्रम की शुरुआत पीके दास ने तुम जो मिल गए हो गीत गा कर किया जो कि एके शानदार प्रस्तुति रही । तत्पश्चात संजय धूपर में रफी साहब का गीत तेरी गलियों में न रखेंगे कदम गया कर स्वर्गीय रफी साहब की गायकी को बरबस याद दिला दिया । कार्यक्रम के अगले चरण में श्रीमती नीलू माहेश्वरी ने ‘‘तू कितनी अच्छी है माँ’’ गा कर मातृत्व की भावना को सार्थक कर दिया । इसके बाद गीतों का कारवां चलता रहा जिसमे राजेन्द्र श्रीवास्तव, ब्रजेश खरे, अनूप जैन, कुमारी शुभी खरे, कुमारी सुहाना जैन, रविन्द्र शेंडे, रश्मि शेंडे ने मुकुल मित्तल व झांसी से ब्रजेश वैष्णव ने बॉलीवुड के सदाबहार गीत गाये ।

सभी ने कोरोना संक्रमण कॉल में श्यामा म्यूजिकल के संचालक संजय धूपर के द्वारा ग्वालियर पुलिस के द्वारा आमंत्रित करने पर ग्वालियर के विभिन्न सोसाइटी में जा कर संगीतमयी सामाजिक देने की सराहना की । कार्यक्रम के सभी तकनीकी पहलू को श्यामा म्यूजिकल परिवार के संचालक संजय धूपर ने सफलतापूर्वक की । उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे आने वाले दिन जब तक कोरोना संकमण कॉल समाप्त नही हो जाता । इसी तरह जारी रहेंगे यह कार्यक्रम वीडियों क्राफेंसिंग के जरिये शाम 4 से 6 के बीच चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *