लॉकडाउन के दौरान प्रतिष्ठानों को खोले जाने के संबंध में मिले महत्वपूर्ण सुझाव

ग्वालियर कोविड.19 के संक्रमण की रोकथाम के लिये सावधानियां आवश्यक है। संक्रमण की रोकथाम के साथ.साथ आम जीवन को सामान्य बनाने के लिये भी समाज के सभी वर्गों का सकारात्मक सहयोग प्रशासन को अपेक्षित है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शहर के विभिन्न व्यापारिक एसोसिएसनों के पदाधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में एडीएम श्री किशोर कन्याल भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कैट एसोसिएशन, क्रेशर एसोसिएशन, आबकारी ठेकेदार एसोसिएशन, इलेक्ट्रोनिक एवं इलेक्ट्रिक एसोसिएशन, कपड़ा व्यापारी संघ, सर्राफा व्यापारी संघ, बिल्डर एसोसिएशन, स्वयंसेवी संस्थाओं, होलसेल एवं किराना एसोसिएशन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, उच्च एवं जिला न्यायालय के अभिभाषक संघ के साथ ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हमें अधिक से अधिक ऑनलाइन एवं होम डिलेवरी को अपनाना होगा। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिये निर्धारित समय के लिये दुकानों को खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनों की सुरक्षा प्रशासन के लिये सर्वोपरि है।
दूध, सब्जी, किराना की दुकानों के साथ.साथ प्रशासन ने निर्माण कार्यों की भी मंजूरी दी है। इसके साथ ही अन्य वस्तुओं को भी समय.समय पर विक्रय हेतु छूट प्रदान की जा रही है। थोक विक्रेताओं के लिये भी कई प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। हमारे शहर में भी प्रदेश के अन्य जिलों और देश के कौने.कौने से श्रमिक एवं अन्य लोग आ रहे हैं। हमारा सबसे पहला कार्य लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग कर उन्हें चिन्हित करने का है। प्रशासन द्वारा होम क्वारंटाइन, संस्थागत क्वारंटाइन और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थायें की गई हैं। आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिये छूट भी दी जा रही है।
स्वयंसेवी संस्थाओं से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु आम जनों में जन जागृति लाने का कार्य हमें हर वार्ड स्तर पर करना होगा। इसके लिये जिला स्तर से एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जायेगा। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य एवं स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु हमें लोगों में जन जागृति का अभियान चलाना होगा। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। संस्था के सभी सदस्यों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि जिले में जन जागृति के कार्य में अपना भरपूर सहयोग देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *