कौल नर्सिंग होम में भर्ती प्रसूता कोमल जैसवानी की जांच रिपोर्ट निगेटिव, ग्वालियर में 4 भिण्ड में 2 पॉजिटिव मिले
ग्वालियर. जयपुर से डिलेवरी कराने ग्वालियर पहुंची माधवगंज के कमाठीपुरा निवासी कोमल जैसवानी की रिपोर्ट शाम को निगेटिव आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। कोल नर्सिंग होम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोमल जैसवानी को अभी कोल नर्सिंंग में ही रखा गया है। कोमल की रिपोर्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि कोमल जैसवानी में खांसी और बुखार के सिमटम्स मिले थे। कोमल पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही से कोल नर्सिंग होम के संचालक काफी परेशान थे लेकिन उन्होंने भी आज राहत की सांस ली हैं।
आपको याद दिला दें कि शनिवार को प्रसूता कोमल जैसवानी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिस पर से जिला प्रशासन की टीम को यह कार्यवाही करना पड़ी थी। गजराराजा मेडीकल कॉलेज द्वारा जारी की गयी जांच रिपोर्ट में कोमल जैसवानी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। प्रायवेट लैब पैथ काइंड ने कोमल जैसवानी की जांच रिपोर्ट की पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। जिससे आज सरकारी संस्था आईसीएमआर लैब ने जांच के बाद निगेटिव बताया हैं।
कोरेना टेस्ट रिपोर्ट
ग्वालियर रविवार को कोरोना 4 पॉजिटिव मिले
रविवार की शाम को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव पाये गये हैं जिनमें नारायणबिहार कॉलोनी निवासी आरती, बहोड़ापुर के शीलनगर की निवासी हेमलता, वार्ड नम्बर 62 की निवासी धनवंती और आकाश निवासी वार्ड 62 के हैं। भिण्ड के वीशू जैन और मनोज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर में माधवगंज में रहने वाली श्रीमती कोमल जैसवानी डिलीवरी के लिए कम्पू स्थित कौल हॉस्पिटल भर्ती हुई थी। चेकअप के बाद महिला के बच्चे को लेकर परेशानी थी। जबकि इससे पहले कोमल की हुई दो डिलीवरी के दौरान उनके बच्चे को बचाया नही जा सका था। इसलिए महिला इस बार कौल हॉस्पिटल पहुंची। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद फौरन ऑपरेशन करने का फ़ैसला लिया। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ऑपरेशन से पहले मरीज का covid-19 टेस्ट करना जरूरी है। इसलिए प्रायवेट लैब पैथकाइंड को जांच के लिए 7 मई को सेम्पल दिया। जबकि 8 मई को कोमल ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ्य थे। इसी दौरान 9 मई को पैथ काइंड की जांच रिपोर्ट में कोमल को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। पॉजिटिव रिपोर्ट से खलबली मच गई। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कौल हॉस्पिटल का संचालन बंद कराया। जबकि कोमल को JAH के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कर जांच के लिए सैम्पल भेजा गया। गजराराजा मेडिकल कॉलेज ने icmr ने रविवार शाम रिपोर्ट देते हुए कोमल को covid-19 निगेटिव बताया है।
