हंदवाड़ा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने बढ़ाई फाइटर प्लेन की गश्त
नई दिल्ली. पाकिस्तान की एयर फोर्स के जेट्स ने हंदवाड़ा आतंकी हमले के बाद से अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल शहीद हो गए थे इसके बाद से ही पाकिस्तानी एयर फोर्स ने फ्लाइंग ऑपरेशन बढ़ा दिए है।
एफ-16एस व जेएफ-17 के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाई
जानकारी के अनुासर घटना के समय पाकिस्तान एक एरियल एक्सरसाइज में था जिसकी भारत को पहले से जानकारी थी। अब ऐसी सूचना मिली है कि भारतीय कर्नल के शहीद होने के बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अपने फाइटर एयरक्राफ्ट एफ-16एस और जेएफ-17 के साथ पेट्रोलिंग बढ़ा दी जिसकी भारत लगातार सर्विलांस प्लेटफॉर्म्स के जरिए मॉनीटरिंग कर रहा है।
बता दें कि पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर भारत द्वारा संभावित फाल्स फ्लैग ऑपरेश की बात कही थी जिसके बाद नई दिल्ली ने कहा था कि हिंसा के पीछे पाकिस्तान था और वह भारत में जगह ले रहा है। इमरान खान ने आगे कहा कि मैं पाकिस्तान को निशाना बनाने वाले झूठे फ्लैग ऑपरेशन के बहाने भारत के लगातार प्रयासों के बारे में दुनिया को आगाह कर रहा हूं। एलओसी के पार घुसपैठ के भारत द्वारा लगाए गए नए और आधारहीन आरोप इस खतरनाक एजेंडे को लगातार बढ़ा रहे है।
