प्रदेश में लॉकडाउन 3.0 के बाद आधा दर्जन एसपी व आईजी हटेंगे

भोपाल. शिवराज सरकार आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अधीक्षकों को हटाने की तैयारी कर रही है वहीं जिन जिलों में उपचुनाव होना है उनमें भी बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले किए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। आईपीएस सहित अन्य पुलिस अफसरों की तबादला सर्जरी लॉकडाउन 3 के बाद होगी।
कुछ पुलिस अधीक्षकों से भाजपा के स्थानीय नेता नाराज
कमलनाथ सरकार में बने पुलिस अधीक्षकों के कामकाज की भाजपा सरकार बारीकी से समीक्षा कर चुकी है जिसमें से आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अधीक्षक इस सरकार के हिसाब से अपने कामकाज में फिट नहीं बैठ रहे है। वहीं कुछ पुलिस अधीक्षकों से भाजपा के स्थानीय नेता नाराज बताए जा रहे है इसके चलते कई जिलों से पुलिस अधीक्षकों को हटाया जाएगा। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा और पुलिस अधीक्षक प्रभावित होंगे। वहीं डीआईजी रैंक के भी कई अफसर इस फेरबदल में प्रभावित हो सकते है। कुछ रेंज आईजी भी और एडीजी भी इस फेरबदल में प्रभावित होंगे। वहीं उपचुनाव के मद्देनजर भी राज्य पुलिस सेवा के अफसर तबादला सर्जरी में शामिल रहेंगे। कई स्थानों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षकों को हटाया जाएगा। थाना प्रभारी स्तर तक के अफसर भी चुनावी जमावट में प्रभावित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *