18 मई को शिवराज कैबिनेट का शपथ समारोह राजभवन में, 10 नामों पर सहमति बनी

भोपाल. इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन को अपनी पसंद से कैबिनेट में मंत्री चुनना लोहे के चने चबाने जैसा साबित हो रहा है। वहीं जानकारी मिली है कि 10 नामों पर सहमति बन गई है। यह नाम हुए तय बिसाहू लाल सिंह, ऐंदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राजवर्धन दत्तीगांव, संजय पाठक, गोपाल भार्गव।
जानकारी के अनुसार लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 18 मई को शिवराज कैबिनेट का शपथ समारोह राजभवन में होगा। प्रदेश की 24 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर एक ओर जहां प्रशासनिक अमले को नई जिम्मेदारी दी जा रही है वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन अब फाइनल स्टेज तक पहुंच गया है। संभावना है कि लॉकडाउन समाप्त होते ही मप्र में कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *