मुंबई की कांदिवली वेस्ट में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा जिसमें 14 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला
मुंबई. महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में तड़के सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है। एनडीआरएफ की टीम दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और 14 लोगों को रेस्क्यू किया। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गये। जबकि बाकी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आयी है। एनडीआरएफ की टीम ने ऊपर की मंजिलों पर फंसे सभी 12 लोगों को और ग्राउण्ड फ्लोर पर फंसे 2 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। अभी फिलहाल अन्य किसी फंसे हुए शख्स को बचाने के लिये सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
अभी तक 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रेस्क्यू के लिये 4 फायर इंजन, 1 एम्बूलेंस के साथ एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं।
