भूकंप- दिल्ली में एक माह में तीसरी बार आया भूकंप, तीव्रता थी 3.4
नई दिल्ली. कोरोना वायरस की महामारी के बीच दिल्ली में एक माह में तीसरी बार भूकंप आया है। नेशनल सेेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 आंकी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन में 5 किममी की गहराई पर था। लॉकडाउन की कारण से अधिकतर लोग अपने ही घरों में थे। ऐसे में सबने झटके महसूस किये भूकंप की तीव्रता बहुत कम होने के कारण से कोई नुकसान नहीं हुआ।
12 और 13 अप्रैल को भी आया था भूकंप
इससे पहले दिल्ली एनसीआर में 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किये गयेथे। 12 को दिल्ली के एनसीआर में शाम 5.45 बजे के लगभग भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। तब इसकी तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गयी थी। वहीं 13 अप्रैल को आये भूकंप की तीव्रता 2.9 मैग्नीट्यूड थी।
