कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, अगला चुनाव सीएम शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा
भोपाल. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा। वह अच्छा काम कर रहे हैं। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व ने कोई निर्णय नहीं लिया है। शिवराज जी सहज, सरल, लोकप्रिय हैं। बच्चों के मामा हैं। उन्होंने प्रदेश का विकास तेज गति से किया।
