JMB का MP हेड बनना चाहता था करीम, एमपी में स्लीपर सेल बनाने में जुटा था

भोपाल. विदिशा के नटेरन से पकड़ाया आतंकी अब्दुल करीम मध्यप्रदेश का हेड बनना चाहता था। वह प्रदेश के युवाओं को आतंकियों से मिलाकर उनका ब्रेनवॉश कराने का काम कर रहा था। वह जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के आतंकवादियों को मदद भी पहुंचाता था। उसने JMB की आइडियोलॉजी पर चलना शुरू कर दिया था। ये खुलासा भोपाल में पकड़ाए आतंकियों के साथी अब्दुल करीम ने किया है।

बांग्लादेशी आतंकवादियों से मुलाकात उप्र के मदरसे में हुई
एटीएस की पूछताछ में अब्दुल ने कबूला कि बांग्लादेशी आतंकवादियों से उसकी मुलाकात यूपी के सहारनपुर में मदरसे में हुई थी। वह उनकी भारत विरोधी आइडियोलॉजी को फॉलो करने लगा। वह उनसे इतना प्रभावित हुआ कि मध्यप्रदेश में विस्तार करने के लिए आतंकियों को भोपाल लेकर आ गया। वह उनके रहने का इंतजाम करने से लेकर हर तरह की मदद पहुंचा रहा था। उसका सपना महाराष्ट्र से तालीम हासिल करने के बाद आतंकी संगठन का विस्तार कर खुद एमपी का हेड बनना था। सालभर से वह भोपाल में आतंकियों से मिलकर स्लीपर सेल तैयार करने में जुटा था।

मोबाइल डेटा से खुल रही आतंक की परतें
एटीएस आतंकियों के पास से बरामद लैपटाॅप, मोबाइल की जांच कर रही है। उनके डेटा से ही आतंक की परतें खुल रही हैं। आतंकी इतने एक्सपर्ट हैं कि सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर नहीं आने के लिए तमाम तकनीक अपनाते थे। वह इंटरनेट वाइस कॉलिंग के जरिए ही फोन पर बात करते थे। एटीएस इनके आकाओं का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए एटीएस की अलग-अलग टीमें देश के अन्य शहरों में सर्चिंग कर रही हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *