इनरव्हील ने सैनिटाईजर की बॉटल्स उपलब्ध करवाई
ग्वालियर. इनरव्हील क्लब द्वारा कोरोना वायरस नामक महामारी की रोकथाम के लिये कमलाराजा चिकित्सालय अस्पताल के वर्किंग स्टाफ को डॉ. रीता मिश्रा के सहयोग से सैनिटाइजर की बॉटल्स उपलब्ध करवाई गयी है। जिसकी जरूरत अभी हॉस्पिटल के स्टाफ को बहुत अधिक है क्योंकि स्टाफ पूरे समय मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं, और हॉस्पिटल स्टाफ का इनरव्हील क्लब द्वारा सम्मान किया गया। यह जानकारी इनरव्हील क्लब अध्यक्षा रेखा आलोक जैन एवं संगीता कोठारी द्वारा दी गयी।
