ग्वालियर में मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, रेड़ जोन से फिलहाल बाहर संभव नहीं
ग्वालियर. दो लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक सन्नाटा छाया गया, ऐसे में जब जिला प्रशासन को इस बात की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया है। दोनों ठिकानों के लिये टीमें रवाना की गयी जिसमें माधव डिस्पेंसरी के सामने जैन छात्रावास में मोहन के नजदीक रेंहट निवासी महेन्द्र सिंह को इंसीडेंट कमाण्डर शिवानी पांडे अपने साथ आरआई शिवदयाल शर्मा, होतमसिंह यादव और कंपू थाना टीआई विनय शर्मा और पुलिस बल के साथ पहुंची और तत्काल एम्बूलेंस बुलाकर जयारोग्य चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी सेंटर में भर्ती करा दिया गया। जबकि दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज 32 वर्षीय मुलायम सिंह घोसीपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक का है।
अभी तक ग्वालियर में पाये 9 कोरोना मरीज
अभी तक ग्वालियर जिले में 9 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से पॉजिटिव आये अभिषेक, मुकेश कुमार, नर्स लता, अजय, बबिता व जोहरा खान ठीक होकर अपने घर जा चुके है। जबकि जिले की डबरा विधानसभा क्षेत्र के पिछोर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 रावतपुरा में रहने वाले वजीर पुत्र बशीर खान उम्र 35ए बहोड़ापुर में नारायण कॉलोनी का मेहबूब और शहर के सिल्वर स्टेट निवासी एनएमक्यू शमशाद के पॉजिटिव आने पर जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अब आज आये महेंद्र सिंह व मुलायम सिंह को भी अब भर्ती किया जा रहा है। वही शिवपुरी के कोलारस में रहने वाला 27 वर्षीय मोहम्मद सुहेब खान भी पॉजिटिव आया है।
कोरोना पॉजिटिव महेन्द्र को अस्पताल में कराया भर्ती
नयाबाजार स्थित जैन छात्रावास में क्वारंटाइन किये गये महेन्द्र सिंह को सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट किया गया है। वह पेश से ट्रक ड्रायवर है और कंपू पुलिस के साथ मेडीकल टीम ने कार्यवाही की हैं।
