आपकी परेशानियों को दूर करना मेरा कर्तव्यः डॉ. सिकरवार
ग्वालियर गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज लगभग 3600 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 के हुरावली, मेहरा कॉलोनी, सारिका नगर, सचिन तेन्दुलकर मार्ग वाल्मिक बस्ती, हरदौल गार्डन के आस-पास का संम्पूर्ण क्षेत्र, वार्ड 29 के अंतर्गत आने वाले ओहदपुर गॉव के पीछे सरकारी आवास, हरखेडा, फुटी कॉलोनी के पीछे की बस्ती के क्षेत्रों में किया गया।
डॉ. सिकरवार ने खाद्य सामग्री वितरण करते हुये कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य है और आपकी परेशानियों को दूर करना मेरा कर्तव्य है, इस संकट की घड़ी में आप लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं आप लोगों को सरकार द्वारा जरूरत की हर वस्तु मुहैया कराई जायेगी। निर्धन परिवारों के घर का चूल्हा उनकी रोजाना की जाने वाली मजदूरी से जलता है और वर्तमान में पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से हर तरह का कार्य ठप हो चुका है। अगर हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी देश को लॉकडाउन नही करते तो कोरोना महामारी हमारे देश को निगल जाती, आप सभी लोगों को टी.वी. और अखबार के माध्यम से यह पता चल रहा होगा कि दुनिया के शक्तिशाली देश भी इस महामारी के आगे घुटने टेक चुके है।
डॉ. सिकरवार ने खाद्य सामग्री वितरण करते हुय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों के बारे में बताया। खाद्य वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ जसवंत सिंह, श्रीमती शिक्षा भदौरिया, श्रीमती ओमवती भास्कर, अरविन्द कटारे, अतुल बौहरे, रोशन पाल, पार्षद पुरूषोत्तम टमोटिया, हेमन्त शर्मा, भुवनेश सारस्वत, अभय कुमार सिंह, ऋशि गोले, रामकेश कौरव, गणेश सोनी, लोकेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
