ग्वालियर में मंगलवार को 507 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव और 2 की पॉजिटिव

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में किए जा रहे व्यापक प्रबंध के साथ.साथ संदिग्ध मरीजों की मेडीकल जांच भी कराई जा रही है। ग्वालियर में मंगलवार को 507 स्वास्थ्य नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। साथ ही 2 नमूनों में जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में एक घोसीपुरा और दूसरा जैन हॉस्टल में था।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने बताया कि जिले में अब तक 3 हजार 596 सेम्पलों की जांच कराई गई है। इसके साथ ही 3 हजार 351 जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। 106 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। 132 जांच नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 8 हजार 37 लोगों को होम क्वारंटाइन कराया गया था, जिनमें से 6 हजार 298 की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण हो गई है। जिले में कुल 3 लाख 86 हजार 14 लोगों की मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है। जिले से मंगलवार को 270 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *