सेना को मिली कामयाबी- आतंकी तनवीर अहमद मलिक जिन्दा पकड़ा गया

कश्मीर. भारतीय सुरक्षाबलों को कश्मीर में बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी को जिंदा पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह डोडा में सुरक्षाबलों को इलाके के टटना के शेखपुरा में एक आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं।
सेना और अर्द्धसैनिक बलों और जम्मू पुलिस की तरफ से चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान जब इलाके में छिपे आतंकी स्वयं को चारों ओर से घिरा हुआ पाया तो उसने मौके से भागने की कोशिश की जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आतंकी की पहचान तनवीर अहमद मालिक के रूप में हुई हैं और वह पिछले कुछ समय से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिये सक्रिय था और उसके पास से सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल बरामद की गयी है। गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी हैं।
गौरतलब है कि परसों कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा सहित सेना के 5 जवान शहीद हो गये। ऑपरेशन में सेना ने 2 आतंकियों को ढेर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *