बड़गाम में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, 2 जवान व 4 नागरिक घायल
जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर में लगातार तीसरे दिने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। आज आतंकियों ने बड़गाम जिले के पाखेरपोरा एरिया में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से अटैक कर दिया है। हमले में सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन के दो जवान और चार स्थानी नागरिक घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू
जानकारी के अनुसार हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं घायलों को पाखेरपोरा के सब-डिस्ट्रिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 6 घायलों को अस्पताल में लाया गया था जिसमें दो सुरक्षाकर्मी और चार नागरिक है। चार नागरिकों को बेहतर उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।
सीआरपीएफ के पीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि मंगलवार को पाखेरपोना के मार्केट में एक राशन डेपो के पास आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया जिसके कारण सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आई है और वे सुरक्षित हैं जबकि 4 नागरिकों की हालत गंभीर है। इस बीच सीआरपीएफ, पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
