बाजार खुलते ही सोशल डिस्टेसिंग का उल्लघंन, वाहनों की भीड़ निकली
पानीपत. लॉकडाउन 3.0 सोमवार से शुरू हो गया। इसमें काफी छूट दी है। इससे अर्थव्यवस्था के पहिये घूमने लगे है। इंडस्ट्री में काम शुरू होने लगा है। शहर के बाजार में दुकानें खुलीं। बाजार में रिस्पॉन्स अच्छा मिला। कई सड़कों पर गाडि़यां अधिक आ गयी। करनाल, अंबाला, हिसार सहित कई शहरों में तो जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गयी है। करनाल में भीड़ बढ़ी तो प्रशासन को कई रास्ते सील करने पड़े है। एक दुकान को भी सील किया है।
सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने डीसी एसपी को निर्देश दिये गये हैं। कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करेगा। लॉकडाउन का पालन करने में ढिलाई बरती गयी व क्षेत्र रेड जोन में शामिल हो गया तो उस क्षेत्र में कई प्रकार की छूट बन्द हो जायेगी। इसलिये लगातार सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराना जरूरी है।
