मंत्रिमंडल की कवायद तेज, कुछ पूर्व विधायक भोपाल रवाना

भोपाल. शिवराज मंत्रिमण्डल विस्तार की कवायद अब तेज होने लगी है इसीलिए भाजपा के सीनियर विधायकों के साथ सिंधिया समर्थक एमएलए भी सीएम शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात में जुट गए है। आज पूर्व विधायक एदल सिंह कंसाना मुख्यमंत्री शिवराज से मिले और हरदीप सिंह डंग मिलने के लिए भोपाल रवाना हुए है।
यह मुलाकात मंत्री पद की दावेदारी को लेकर बताई जा रही
सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक एंदलसिंह कंसाना ने आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच यह मुलाकात मंत्री पद की दावेदारी को लेकर बताई जा रही है। कांग्रेस विधायक रहे कंसाना इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए है। जानकारी के अनुसार एदलसिंह कंसाना और प्रभुराम चौधरी कल मंत्री गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी मिले थे। प्रदीप जायसवाल ने भी नरोत्तम मिश्रा मुलाकात की थी। उधर सुवासरा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता हरदीपसिंह डंग भी भोपाल रवाना हुए है। शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इसके चलते अटकलें बढ़ गई है कि 2, 4 दिन में विस्तार हो सकता है। हरदीप सिंह डंग को शिवराज कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *