कैदी ने गुप्तांग काटकर सेन्ट्रल जेल स्थित शिवजी पर चढ़ाया

ग्वालियर. सैन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी विष्णु राजावत ने सुबह अपना गुप्तांग कर जेल में स्थित भगवान भोले नाथ पर चढ़ा दिया। इस घटना को लेकर पूरे मप्र में हलचल मची हुई। कैदी विष्णु राजावत ने बताया कि मुझे शिवजी रात को सपने में दिखाई दिये थे। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं अपना गुप्तांग काटकर भगवान शिव पर चढ़ा दूं और उसके बाद मैंने वैसा ही किया।
गुप्तांग शिवजी पर चढ़ाने के बाद कैदी विष्णु राजावत को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेन्टर में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *