एसडीएम मनोज गरवाल दुसरी बार सड़क हादसे गंभीर घायल, एम्बुलेंस बेकाबू होकर पलटी, जेएएच भर्ती किया

ग्वालियर. एसडीएम करैरा 12 में 2 बार सड़क दुर्घटना का शिकार हुए है और हालत गंभीर है वहीं उन्हें जेएएच में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा सोमवार दोपहर शिवपुरी-झांसी हाईवे पर अमोला घाटी में हुआ। उनकी बोलेरो आगे जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से जा भिड़ी जिसमें एसडीएम, गनर व बोलेरो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उनको एम्बुलेंस से ग्वालियर लाया जा रहा था तभी सोमवार शाम शीतला रोड पर एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। एम्बुलेंस पलटने की घटना में एसडीएम सहित 5 लोग घायल हुए है फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं कम्पू पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच भी की है।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागा
शिवपुरी के करैरा सर्कल के एसडीएम मनोज गरवाल सोमवार दोपहर शिवपुरी कलेक्टट्रेट में होने वाली टीएल बैठक के लिए अपने गनर सुरेन्द्र यादव, चालक संजीव साहू के साथ बोलेरो में सवार होकर निकले थे। जब वह झांसी-शिवपुरी हाईवे पर अमोला पुलिस से निकले तभी आगे तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे एसडीएम की कार अचानक बेकाबू होकर ट्रक में जा घुसी। इस हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
घटना की कोलकाता की एम्बुलेंस ने पुलिस को दी
टक्कर काफी तेज थी जिसमें एसडीएम सहिन गनर, चालक घायल हो गए। तीनों ही गंभीर रूप से घायल थे। घटन की सूचना वहां से गुजर रही एक कोलकाता की एम्बुलेंस ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शिवपुरी असपताल में इन्हें भर्ती कराया था। हालात गंभीर होने पर एसडीएम मनोज गरवाल को ग्वालियर रैफर किया गया था। शाम होते ही उन्हें एम्बुलेंस से ग्वालियर के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *