ग्वालियर में कोरोना मरीज जहीर खान सहित 319 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

ग्वालियर. पिछोर का रहने वाला ट्रक चालक जहीर खान की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की खबर यह है कि सोमवार को सभी 319 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव मिलने से स्वास्थ्य व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जहीर खान की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है अब मंगलवार को तीसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। यह रिपोर्ट भी निगेटिव आती आती है तो उसे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ट्रीटमेंट वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जहीर के परिजनों को फिर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएंगा
अब मंगलवार को जहीर के परिजनों की एक बार फिर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे इसके साथ ही दिल्ली से ट्रक में छिपकर आए युवक का भी दूसरा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। मंगलवार को कुल 225 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 3326 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है जिसमें 2844 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *