हरियाणा से प्रदेश के 24 मूकबधिर लोग ग्वालियर आए
ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस की महामारी के कारण मध्यप्रदेश के विद्यार्थी, श्रमिक एवं नागरिकों को प्रदेश में वापस घर लाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष पहल की है। देशभर के अनेक प्रदेशों से मध्यप्रदेश के निवासियों को उनके घर पहुँचाने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। हरियाणा प्रदेश में मध्यप्रदेश के ऐसे दिव्यांग ;मूकबधिरद्ध 24 लोगों को घर पहुँचाने के लिये सोमवार को हरियाणा की बस ग्वालियर आई।
ग्वालियर आने पर सभी 24 व्यक्तियों को ससम्मान सिटी सेंटर स्थित दिव्यांग संस्थान में रूकवाया। प्रदेश के सभी 24 दिव्यांगजनों का मेडीकल चैकअप करने के साथ.साथ उनके रहने.खाने की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में उनके निवास स्थान तक पहुँचाने का प्रबंध भी प्रशासन द्वारा किया गया है। प्रदेश के 13 जिलों के 24 ऐसे मूकबधिर लोग हैं जो विभिन्न कारणों से हरियाणा प्रदेश में रह रहे थे। इनके परिजनों द्वारा भी प्रदेश सरकार से घर वापसी का आग्रह किया गया था।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने बताया कि ग्वालियर से 24 दिव्यांगजनो को उनके घर पहुँचाने के लिये 6 रूट निर्धारित किए गए हैं। पहले रूट में जबलपुर, कटनी, पन्ना, उमरिया के कुल 7 लोगों को घर भेजा जायेगा। इसके साथ ही दूसरे रूट में सीधीए रीवा के कुल 6 लोगों को, तृतीय रूट में अशोकनगर, सागर के 2 लोगों को, चौथे रूट में बैतूल के 4 लोगों कोए पाँचवे रूट में उज्जैन, बडवानी के 3 लोगों को तथा छठवें रूट में मुरैना जिले के 3 लोगों को उनके घर तक पृथक.पृथक गाड़ी से भेजा जायेगा।
मूकबधिरों ने बोलकर नहीं इशारों से किया खुशी का इज़हार
घर वापसी हमेशा ही सुखद होती है। किसी भी परिस्थिति में घर वापसी का आनंद कम नहीं होता है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के समय प्रदेश के जो लोग देश के कौने.कौने में फँसे हुए थे, उन सबको अपने घर वापस आने की इच्छा थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के ऐसे सभी निवासियों जो अन्य प्रदेशों में फँसे हुए थे, महसूस की और उनकी घर वापसी का कार्य भी तत्परता से कराया। हरियाणा प्रदेश से जिले के 24 मूकबधिर जब बस से ग्वालियर उतरे तो उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।
सांसद एवं कलेक्टर ने देखी व्यवस्थायें
हरियाणा प्रदेश से ग्वालियर आए 24 दिव्यांगजनों के लिये ग्वालियर में सिटी सेंटर में संचालित दिव्यांग संस्था में सभी को ठहरने एवं मेडीकल चैकअप की व्यवस्थायें की गई हैं। क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं कलेक्टर ने संस्था में दिव्यांगजनों के लिये ठहरनेए भोजन आदि के लिये की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थायें बेहतर की जाएं। सभी को मेडीकल चैकअप के पश्चात भोजन आदि कराया जाएए इसके पश्चात सुबह मंगलवार को उनके गृह जिले के लिये भेजने की व्यवस्थायें की जाएं। सभी गाड़ियों में भोजन पानी की व्यवस्थायें भी हों, यह सुनिश्चित किया जाए।
