सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हंदवाड़ा में आतंकियों ने पीछे से फेंका ग्रेनेड

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के हंदवाडा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हुए हैं। इसके अलावा 6 जवान घायल हैं। जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है। आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी हे। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के क्रालगुंड एरिया में यह घटना घटी आतंकियों ने सीआरपीएफ की ए/92 बटालियन पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने जिसका मुंहतोड़ जबाव दिया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछले 52 घंटे में हंदवाडा में यह दूसरा बड़ा आतंकी हमला है हंदवाड़ा और कुपवाड़ा एलओसी के नजदीकी स्थित हैं।
सोमवार को ही एक अन्य घटनाक्रम में आतंकियों ने श्रीनगर के छत्तेरग्राम में सीआईएसएफ के बंकर के पास ग्रेनेड फेंका, इसमें सीआईएसएस एक जवान घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *