गहोई समाज ने किया फायरकर्मियों का सम्मान
ग्वालियर, वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अपने कार्य में तत्परता से मुस्तैद फायर कर्मचारियों का सम्मान गहोई समाज की ठाटीपुर पंचायत द्वारा किया गया। पिछले दिनों एमके सिटी में लगी भीषण आग के दौरान दमकल कर्मियों ने न सिर्फ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया बल्कि आग में फंसे परिवारों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। ऐसे साहसिक कर्मवीरों का सम्मान गहोई वैश्य क्षेत्रीय एसोसियेशन ठाटीपुर द्वारा किया गया।
बाल भवन के पास स्थित अग्निशमक कार्यालय पर हुए सम्मान के दौरान फायर अधिकारी केशव सिंह चौहान, देवेन्द्र जखेनिया सहित लगभग 25 कर्मचारियों का माला पहनाकर, अंगवस्त्र प्रदानकर और पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ठाटीपुर पंचायत के अध्यक्ष ऋषि सादेले, मंत्री नवीन चउदा, चंबल क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा के मंत्री प्रेमनारायण खंताल, सौरभ अमर, राकेश, सौरभ नीखरा, संतोष रेजा, गोपाल पहारिया, वरूण कस्तवार और नीतेश आदि लोग मौजूद रहे।
