आग से झुलसे एसआई दीपक गौतम दिल्ली रवाना, सुनील शर्मा के क्रेशर सील और 20 लाख रूपये जुर्माना

ग्वालियर. उपनगर ग्वालियर हजीरा स्थित 70 वर्ष पुरानी सब्जी मण्डी का विवाद थमता दिखाई नहीं दे रहा है। मण्डी को हटाने का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद पुतलादहन से कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया था जिसमें पुतला छीना-झपटी में सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम झुलस गये थे। इस मामले में बुधवार की दोपहर घायल पुलिसकर्मी को गंभीर हालत होने पर अपोलो में भर्ती एसआई दीपक गौतम झुलस गये थे दिल्ली के लिये रैफर कर दिया गया है।
अब इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उनके बिलौआ स्थित क्रेशर को सील करने के साथ ही 20 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया को बिलौआ भेजा था। भूरिया ने यहां अंबिका स्टोन क्रेशर की जांच की और यह क्रेशर कंाग्रेस नेता सुनील शर्मा के नाम पर है। भूरिया के अनुसार क्रेशन की लीज वर्ष 2018 के बाद रिन्युअजल नहीं हुई, लेकिन मौक पर वह चालू मिला और इसके बाद ही 20 लाख रूपये जुर्माना लगाते हुये । यहां रखा सारा सामान जब्त कर क्रेशर सील कर दिया।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर के हजीरा स्थित 70 साल पुरानी सब्जी मंडी को सोमवार को जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस ने मिलकर तुड़वा दिया था। बीते एक पखवाड़े से यह सब्जी मंडी अखाड़ा बनी हुई है। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में सब्जी विक्रेता प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह अचानक पुलिस की कार्रवाई से लोग नाराज थे। विरोध करने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसी बात से कांग्रेस और NSUI आक्रोशित थी। सोमवार की दोपहर फूलबाग पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व NSUI जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व पुतलादहन किया जा रहा था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स भी वहां मौजूद था। NSUI जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया जा रहा थ। पुतला पर पेट्रोल डालकर प्रदर्शनकारी आग लगा रहे थे। तभी वहां ड्यूटी पर मौजूद इंदरगंज थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम ने प्रदर्शन कारियों को रोकने और पुतला छीनने का प्रयास किया। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने जलता हुआ पुतला एसआई की तरफ फेंक दिया। जिससे एसआई में आग लग गई। वर्दी जलने लगी और वह झुलस गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस अफसर के कपड़ों में लगी आग को बुझाकर उसकी जान बचाई। घायल को तत्काल अपोलो अस्पताल में  भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। उसका सीना पूरी तरह जल गया है।
एसआई सीने में गहरा जख्म, दिल्ली रवाना किया
पुतलादहन के बीच सोमवार को झुलसे एसआई दीपक गौतम के उपचार की एसएसपी अमित सांघी ने अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों से जानकारी ली। चिकित्सकों ने मुताबितक एसआईएसआई के सीने में गहरा घाव है। जिसके बाद बुधवार की दोपहर 1 बजे सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम को इलाज के लिये दिल्ली अस्पताल के रवाना कर दिया गया है।

रासुका लगना तय
सब इंस्पेक्टर के पुतलादहन के दौरान झुलसकर घायल होने के बाद से ही प्रशासन, खासकर पुलिस व राजस्व अमला काफी सक्रिय है। मंगलवार को अफसरों ने मंडी विवाद में अहम भूमिका निभाने वाले 7 छोटे बड़े कांग्रेस नेताओं के काम धंधे, संपत्ति की जानकारी एकत्रित की। कलेक्ट्रेट में ADM, SDM के साथ कलेक्टर ने कई बार चर्चा की, लेकिन कार्रवाई पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। ASP सतेंद्र तोमर ने बताया कि 307 के आरोपी नेताओं के अपराधिक प्रकरणों की संबंधित थानों से जानकारी एकत्र की जा रही है। SSP  अमित सांघी ने बताया कि रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों के रासुका का प्रतिवेदन बुधवार को तैयार किया जाएगा। संभावना है शिवराज यादव सहित 2 अन्य के प्रतिवेदन तैयार किए जाएंगे। शिवराज पर पड़ाव व विश्वविद्यालय थाने में ही 3 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *