सीएम शिवराज सिंह चौहान आज लेंगे विधायक दल की बैठक

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विधायक दल की बैठक लेंगे। अभी तक विधायक दल की बैठक विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होती है, लेकिन इस बार प्रदेश के बजट के लिए विधायकों की राय जानने के लिए यह बैठक आज होने जा रही है। बैठक के लिए सभी विधायकों को मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना दे दी गई थी।

बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के सचिवालय ने विधायकों से उनके इलाके में 15 करोड़ रुपये तक के कार्यों की लिस्ट मांगी है। इन सभी कार्यों को बजट में शामिल किया जाएगा। कई विधायक इनमें उनके क्षेत्रों में खेल मैदान, सड़क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन और पुलिया जैसे कार्यों की लिस्ट दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *