आज आएगा देश का आम बजट, जानिए क्या है 5 सबसे बड़ी उम्मीदें

नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022, मंगलवार को देश का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महमारी और महंगाई जैसी समस्याओं के बीच हर वर्ग को इस बजट से बहुत उम्मीदें हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान सुबह 11 बजे बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें बजट 2022-23 को अनुमति दी जाएगी। इससे पहले 31 जनवरी 2022 को वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण संसद के पटल पर रखा। इसमें आगामी वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 8-8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। जाहिर है कि खजाना मजबूत है और सरकार का सोच स्पष्ट है कि कठिन परिस्थिति में भी देश को आगे ले जाना है तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग के साथ-साथ उद्योग को बढ़ावा देना ही होगा। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि आर्थिक रिकवरी से जुड़े किसी भी खर्च को लेकर सरकार हाथ नहीं बांधेगी। इसकी झलक मंगलवार को संसद में पेश होने वाले बजट में मिल सकती है। निर्मला सीतारमण दिन में 11 बजे आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट पेश करेंगी।

खपत बढ़ाने के लिए ग्रामीण इलाके में रोजगार से जुड़े मनरेगा का आवंटन बढ़ सकता है।

किसानों को राहत देने के लिए खाद सब्सिडी में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

पैसे की किल्लत नहीं होने से पूंजीगत खर्च में भी सरकार निश्चित रूप से बढ़ोतरी करेगी।

बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा।

हो सकता है कि बजट में मध्यम वर्ग को आयकर से जुड़े 80-सी के नियम में भी कुछ राहत मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *