गन्ने के समर्थन के मूल्य के लिये किसान रोकने के लिये हाईवे पर बैठे, 5 थानों के जवान तैनात

किसान आंदोलनकारी टट्‌टा पुल के पास सड़क पर दरी बिछाकर बैठे हैं।  - Dainik Bhaskar
नरसिंहपुर. गन्ने का समर्थन मूल्य 6 सौ रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसान आन्दोलन की राह पर है। टट्टापुल के पास 300 किसान पहुंच चुके हैं। वह सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे 8 किसानों संगठनों के सदस्य शामिल है।
आन्दोलनकारी किसानों ने खैरी नाका के पास रेल रोकने और नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।इसके मद्देनजर पुलिस ने इलाके बैरिकेडिंग कर दी है। नरसिंहपुर के कोतवाली, स्टेशनगंज, गाडरवारा, तेंदूखेड़ा और करेली पुलिस थानों के नजदीक 100 जवान ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिये तैनात है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *