MP में 3 दिसम्बर को 8 हजार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, लेन-देन पर असर पडेगा

भोपाल. 3 दिसम्बर को 11 बड़े बैंक कर्मी हड़ताल पर जा रहे है, क्लर्क स्तर के लगभग 8 हजार कर्मचारी काम नहीं करेंगे। इससे बैंकों में लेन-देन पर असर पड़ेगा। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों का यह प्रदर्शन है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसियेशन और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आव्हान पर देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी -अधिकारी 3 दिसम्बर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे।
हड़ताली बैंक कर्मचारियों की मांग है कि आईडीबीआई बैंक का निजीकरण और विदेशीकरण रोका जाये। सार्वजनिक इलाके बैंक की रक्षा की जाये। अड़ताल से पहले देशभर में प्रदर्शन, बैज धारण, ट्विटर अभियान अहादि के कार्यक्रम होंगे। इसके चलते ही भोपाल में बैंक कर्मी बुधवार को प्रदर्शन कर चुके है। प्रमुख और बड़े 12 में से 11 बैंकों में हड़ताल का असर दिखाई देगा। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं। एसआईबी के कर्मचारी भी इसमें शामिल होंगे, लेकिन उनकी संख्या कम है।
निजीकरण सिर्फ एक बैंक का मामला नहीं-पदाधिकारी
संगठनों के पदाधिकारी नजीर कुरैशी, दीपक रतन शर्मा, गुणा शेखरन, वैभव गुप्ता, देवेंद्र खरे, एमएस जयशंकर, भगवान स्वरूप कुशवाहा ने बताया, आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का मुद्दा केवल बैंक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक क्षेत्र, कर्मचारियों , ग्राहकों, शेयरधारकों और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के हितों से जुड़ा हुआ है। एक सार्वजनिक संस्थान जिसका पुनर्निर्माण जनता के धन से हुआ है। उसे केवल बिक्री योग्य संपत्ति के रूप में नहीं देखा जा सकता। एक ऐसा बैंक जो फायदे में चल रहा है और जिसने गत वर्ष 9500 करोड रुपए से अधिक का मुनाफा कमा कर दिया हो। उसको किसी विदेशी कॉर्पोरेट के हाथ बेच देना समझ से परे है।
सरकार को यह बताना चाहिए कि बैंक को क्यों बेचा जा रहा है? बैंक के विनिवेश एवं बिक्री प्रक्रिया का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए और किसी भी आगे की कार्रवाई से पहले स्वतंत्र जांच और मूल्यांकन कराया जाए। बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल रद्द की जाए। मांग पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *