हाइवे खड़े डम्पर में घुसे टैंकर से 5 वाहन क्षतिग्रस्त, हाइवे पर लगा लम्बा जाम

मुरैना. नेशनल हाइवे-44 पर गुरूवार की सुबह लगभग 6 बजे 5 वाहन आपस में भिड गये। घटना सिविल लाइन थाना इलाके में हुआ है। टक्कर के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गये। सभी गाडि़यां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। एक्सीडेंट में टैंकर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बाकी वाहनों के चालक सुरक्षित है। दुर्घटना के बाद हाइवै पर वाहनों का जाम लग गया। सुबह हाइवे पर एक डम्पर खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहा टैंकर उसमें जा घुसा। टैंकर के पीछे चल रहा ट्रक और ट्रैक्टर भी एक के बाद एक आपस में टकरा गये। इस तरह कुल 5 वाहन हादसे की चपेट में आ गये।
जेसीबी और क्रेन से हटाए जा रहे क्षतिग्रस्त वाहन
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-44 पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे खाली कराने में जुटी है। यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस टीम मौके पर तैनात है।सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि हाईवे पर पांच वाहन आपस में टकराए हैं। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि बाकी वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *