4 हैक्टर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, उगी फसल और बाड़ को हटाया
मुरैना. पहाड़गंढ़ वन इलाके में वन विभाग ने वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। विभाग ने बीट मरा के कक्ष पी-138 में लगभग 4 हैक्टर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। कुछ लोगों ने यहां पेड़ और वनस्पतियां काट कर जमीन साफ कर दी थी। इसके बाद बाद जुताई कर फसल भी उगा दी गयी थी। वन विभाग की टीम ने जेसीबी से खड़ी फसल नष्ट की और पत्थर की दीवार व बाड़ को भी हटा दिया। वन विभाग के अनुसार कुछ लोगों ने पहाड़गढ़ वन इलाके की बीट मरा में लगभग 4 हैक्टर वन भूमि पर खेती करने की तैयारी की थी। इसके लिये पेड़ों और वनस्पतियों को काटकर जमीन साफ की गयी थी। जमीन की जुताई के बाद उस पर फसल भी उगाई गयी थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी की मदद से फसल नष्ट कराई। साथ ही वन भूमि पर बनाई गई पत्थर की दीवार और बाड़ को भी तोड़कर हटा दिया। इस तरह करीब 4 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
वन चौकी प्रभारी की निगरानी में कार्रवाई
यह कार्रवाई वन चौकी प्रभारी पहाड़गढ़ रवि तोमर और बीट प्रभारी मरा आशु शर्मा की निगरानी में की गई। इसमें वन चौकी पहाड़गढ़ का अमला शामिल रहा। डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने बताया कि वन क्षेत्रों को अतिक्रमण, अवैध कटाई और वन संपदा को नुकसान से बचाने के लिए विशेष वन सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
वन भूमि पर अवैध कब्जा या खेती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों पर विभाग की निगरानी जारी रहेगी। और कार्रवाई की जाएगी।
