झांसी में चारी, गोवा में मस्ती, पुणे के व्यापारी को 1.13 करोड़ में बेचा सोना

झांसी. मऊरानीपुर पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस की टीम ने गोवा के कैलंगुट स्थित होटल से महाराष्ट्र निवासी गणेश चंद्रकांत मालवे को गिरफ्तारकिया गया है। मऊरानीपुर बस स्टैंड पर 28 अक्टूबर को हुई बस चोरी में बदमाश व्यापारी के 2 बैग लेकर भागे थे। जिनमें लगभग 6937 ग्राम सोने की ज्वेलरी और 15 लाख रूपये नगद थे। चोरी का माल ठिकाने लगाने और हिस्से की रकम जुटाने के लिये गैंग सक्रिय था। लोकेशन मिलने के बाद संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ होटल के कमरे में दविश देकर आरोपी को पकड़ा था।
गिरफ्तारी गोवा स्थित होटल से हुई
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीमों को गणेश मालवे की लोकेशन गोवा में मिली थी। इसके बाद 21 नवम्बर को मऊरानीपुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम गोवा पहुंची और कैलंगुट थाना पुलिस की मदद से होटल कोस्टा डी कैलंगुट के कमरा नम्बर 301 में दविश दी। वहां से पुणे देहात निवासी गणेश मालवे को गिरफ्तार कर 1.70 लाख रूपये नगद और ड्रायविंग लायसेंस बरामद किया गया। उसे ट्रांजिट रिमांड लाकर न्यायालय में पेश किया गया।
900 ग्राम सोना गलाकर पुणे में बेचा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए जेवरों में से करीब 900 ग्राम सोना अलग कर उसकी सिल्ली तैयार कराई गई। इसे पुणे के एक सराफा कारोबारी के जरिए लगभग 1.13 करोड़ रुपये में बेचा गया. इस सौदे से गणेश मालवे को करीब 4 लाख रुपये मिले थे, जिनमें से कुछ रकम खर्च करने के बाद 1.70 लाख रुपये उसके पास बचे थे।  पुलिस अब सोना खरीदने वाले एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार, आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर अन्य बरामदगी की तैयारी है।  जांच में 4-5 अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में दबिश दे रही हैं।  पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *